111. अल-मसद - क़ुरान
- 1. टूट गए अबू लहब के दोनों हाथ और वह स्वयं भी विनष्ट हो गया!
- 2. न उसका माल उसके काम आया और न वह कुछ जो उसने कमाया
- 3. वह शीघ्र ही प्रज्वलित भड़कती आग में पड़ेगा,
- 4. और उसकी स्त्री भी ईधन लादनेवाली,
- 5. उसकी गरदन में खजूर के रेसों की बटी हुई रस्सी पड़ी है