95. अत-तिन - क़ुरान
- 1. साक्षी है तीन और ज़ैतून
- 2. और तूर सीनीन,
- 3. और यह शान्तिपूर्ण भूमि (मक्का)
- 4. निस्संदेह हमने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना के साथ पैदा किया
- 5. फिर हमने उसे निकृष्टतम दशा की ओर लौटा दिया, जबकि वह स्वयं गिरनेवाला बना
- 6. सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे कर्म किए, तो उनके लिए कभी न समाप्त होनेवाला बदला है
- 7. अब इसके बाद क्या है, जो बदले के विषय में तुम्हें झुठलाए?
- 8. क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं हैं?