अल-मारिज - क़ुरान - हारुन याह्या
-
1. एक माँगनेवाले ने घटित होनेवाली यातना माँगी,
-
2. जो इनकार करनेवालो के लिए होगी, उसे कोई टालनेवाला नहीं,
-
3. वह अल्लाह की ओर से होगी, जो चढ़ाव के सोपानों का स्वामी है
-
4. फ़रिश्ते और रूह (जिबरील) उसकी ओर चढ़ते है, उस दिन में जिसकी अवधि पचास हज़ार वर्ष है
-
5. अतः धैर्य से काम लो, उत्तम धैर्य
-
6. वे उसे बहुत दूर देख रहे है,
-
7. किन्तु हम उसे निकट देख रहे है
-
8. जिस दिन आकाश तेल की तलछट जैसा काला हो जाएगा,
-
9. और पर्वत रंग-बिरंगे ऊन के सदृश हो जाएँगे
-
10. कोई मित्र किसी मित्र को न पूछेगा,
-
11. हालाँकि वे एक-दूसरे को दिखाए जाएँगे। अपराधी चाहेगा कि किसी प्रकार वह उस दिन की यातना से छूटने के लिए अपने बेटों,
-
12. अपनी पत्नी , अपने भाई
-
13. और अपने उस परिवार को जो उसको आश्रय देता है,
-
14. और उन सभी लोगों को जो धरती में रहते है, फ़िदया (मुक्ति-प्रतिदान) के रूप में दे डाले फिर वह उसको छुटकारा दिला दे
-
15. कदापि नहीं! वह लपट मारती हुई आग है,
-
16. जो मांस और त्वचा को चाट जाएगी,
-
17. उस व्यक्ति को बुलाती है जिसने पीठ फेरी और मुँह मोड़ा,
-
18. और (धन) एकत्र किया और सैंत कर रखा
-
19. निस्संदेह मनुष्य अधीर पैदा हुआ है
-
20. जि उसे तकलीफ़ पहुँचती है तो घबरा उठता है,
-
21. किन्तु जब उसे सम्पन्नता प्राप्त होती ही तो वह कृपणता दिखाता है
-
22. किन्तु नमाज़ अदा करनेवालों की बात और है,
-
23. जो अपनी नमाज़ पर सदैव जमें रहते है,
-
24. और जिनके मालों में
-
25. माँगनेवालों और वंचित का एक ज्ञात और निश्चित हक़ होता है,
-
26. जो बदले के दिन को सत्य मानते है,
-
27. जो अपने रब की यातना से डरते है -
-
28. उनके रब की यातना है ही ऐसी जिससे निश्चिन्त न रहा जाए -
-
29. जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करते है।
-
30. अपनी पत्नि यों या जो उनकी मिल्क में हो उनके अतिरिक्त दूसरों से तो इस बात पर उनकी कोई भर्त्सना नही। -
-
31. किन्तु जिस किसी ने इसके अतिरिक्त कुछ और चाहा तो ऐसे ही लोग सीमा का उल्लंघन करनेवाले है।-
-
32. जो अपने पास रखी गई अमानतों और अपनी प्रतिज्ञा का निर्वाह करते है,
-
33. जो अपनी गवाहियों पर क़़ायम रहते है,
-
34. और जो अपनी नमाज़ की रक्षा करते है
-
35. वही लोग जन्नतों में सम्मानपूर्वक रहेंगे
-
36. फिर उन इनकार करनेवालो को क्या हुआ है कि वे तुम्हारी ओर दौड़े चले आ रहे है?
-
37. दाएँ और बाएँ से गिरोह के गिरोह
-
38. क्या उनमें से प्रत्येक व्यक्ति इसकी लालसा रखता है कि वह अनुकम्पा से परिपूर्ण जन्नत में प्रविष्ट हो?
-
39. कदापि नहीं, हमने उन्हें उस चीज़ से पैदा किया है, जिसे वे भली-भाँति जानते है
-
40. अतः कुछ नहीं, मैं क़सम खाता हूँ पूर्वों और पश्चिमों के रब की, हमे इसकी सामर्थ्य प्राप्त है
-
41. कि उनकी उनसे अच्छे ले आएँ और हम पिछड़ जानेवाले नहीं है
-
42. अतः उन्हें छोड़ो कि वे व्यर्थ बातों में पड़े रहें और खेलते रहे, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन से मिलें, जिसका उनसे वादा किया जा रहा है,
-
43. जिस दिन वे क़ब्रों से तेज़ी के साथ निकलेंगे जैसे किसी निशान की ओर दौड़े जा रहे है,
-
44. उनकी निगाहें झुकी होंगी, ज़िल्लत उनपर छा रही होगी। यह है वह दिन जिससे वह डराए जाते रहे है
शेयर करना
1
अल फातेहा
2
अल बकराह
3
आले इमरान
4
अन-निसा
5
अल-माइदा
6
अल-अनाम
7
अल-आराफ़
8
अल-अन्फाल
9
अत-तौबा
10
युनुस
11
हूद
12
युसूफ
13
अर र’आद
14
इब्राहीम
15
अल हिज्र
16
अन नहल
17
अल इस्रा
18
अल कहफ़
19
मरियम
20
अत-तहा
21
अल-अम्बिया
22
अल-हज
23
अल-मुमिनून
24
अन-नूर
25
अल-फुरकान
26
अस-शुआरा
27
अन-नम्ल
28
अल-क़सस
29
अल-अनकबूत
30
अर-रूम
31
लुकमान
32
अस-सजदा
33
अल-अह्जाब
34
सबा
35
फातिर
36
यासीन
37
अस-सफ्फात
38
स’आद
39
अज-ज़ुमर
40
अल-गाफिर
41
फुसिलत
42
अश-शूरा
43
अज-जुखरूफ
44
अद-दुखान
45
अल-जाथीया
46
सूरह अल-अह्काफ़
47
मुहम्मद
48
अल-फतह
49
अल-हुजरात
50
काफ
51
अज़-ज़ारियात
52
अत-तूर
53
अन-नज्म
54
अल-कमर
55
अर-रहमान
56
अल-वाकिया
57
अल-हदीद
58
अल-मुजादिला
59
अल-हष्र
60
अल-मुमताहिना
61
अस-सफ्फ
62
अल-जुमाअ
63
अल-मुनाफिकुन
64
अत-तग़ाबुन
65
अत-तलाक
66
अत-तहरिम
67
अल-मुल्क
68
अल-कलाम
69
अल-हाक्का
70
अल-मारिज
71
नूह
72
अल-जिन्न
73
अल-मुज़म्मिल
74
अल्-मुद्दस्सिर
75
अल-कियामा
76
अल-इन्सान
77
अल-मुर्सलत
78
अल-नबा
79
अन-नाज़िआ़त
80
सूरह अबसा
81
अत-तक्वीर
82
अल-इन्फिकार
83
अल-मुताफ्फिन
84
अल-इन्शिकाक
85
अल-बुरूज
86
अत-तारिक
87
अल-अला
88
अल-घाशिया
89
अल-फज्र
90
अल-बलद
91
अस-शम्स
92
अल-लैल
93
अद-दुहा
94
अल-इन्शिराह
95
अत-तिन
96
अल-अलक
97
अल-कद्र
98
अल-बय्यिना
99
अज़-ज़ल्ज़ला
100
अल-आदियात
101
अल-क़ारिअह
102
अत-तकासुर
103
अल-अस्र
104
अल-हुमज़ह
105
अल-फ़ील
106
क़ुरइश
107
अल-माऊन
108
अल-कौसर
109
अल-काफिरून
110
अन-नस्र
111
अल-मसद
112
अल-इख़लास
113
अल-फलक़
114
अन-नास