101. अल-क़ारिअह - क़ुरान
- 1. वह खड़खड़ानेवाली!
- 2. क्या है वह खड़खड़ानेवाली?
- 3. और तुम्हें क्या मालूम कि क्या है वह खड़खड़ानेवाली?
- 4. जिस दिन लोग बिखरे हुए पतंगों के सदृश हो जाएँगें,
- 5. और पहाड़ के धुन के हुए रंग-बिरंग के ऊन जैसे हो जाएँगे
- 6. फिर जिस किसी के वज़न भारी होंगे,
- 7. वह मनभाते जीवन में रहेगा
- 8. और रहा वह व्यक्ति जिसके वज़न हलके होंगे,
- 9. उसकी माँ होगी गहरा खड्ड
- 10. और तुम्हें क्या मालूम कि वह क्या है?
- 11. आग है दहकती हुई