97. अल-कद्र - क़ुरान
- 1. हमने इसे क़द्र की रात में अवतरित किया
- 2. और तुम्हें क्या मालूम कि क़द्र की रात क्या है?
- 3. क़द्र की रात उत्तम है हज़ार महीनों से,
- 4. उसमें फ़रिश्तें और रूह हर महत्वपूर्ण मामलें में अपने रब की अनुमति से उतरते है
- 5. वह रात पूर्णतः शान्ति और सलामती है, उषाकाल के उदय होने तक