105. अल-फ़ील - क़ुरान
- 1. क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे रब ने हाथीवालों के साथ कैसा बरताव किया?
- 2. क्या उसने उनकी चाल को अकारथ नहीं कर दिया?
- 3. और उनपर नियुक्त होने को झुंड के झुंड पक्षी भेजे,
- 4. उनपर कंकरीले पत्थर मार रहे थे
- 5. अन्ततः उन्हें ऐसा कर दिया, जैसे खाने का भूसा हो