1. अल फातेहा - क़ुरान
- 1. अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपालु और अत्यन्त दयावान हैं।
- 2. प्रशंसा अल्लाह ही के लिए हैं जो सारे संसार का रब हैं
- 3. बड़ा कृपालु, अत्यन्त दयावान हैं
- 4. बदला दिए जाने के दिन का मालिक हैं
- 5. हम तेरी बन्दगी करते हैं और तुझी से मदद माँगते हैं
- 6. हमें सीधे मार्ग पर चला
- 7. उन लोगों के मार्ग पर जो तेरे कृपापात्र हुए, जो न प्रकोप के भागी हुए और न पथभ्रष्ट