99. अज़-ज़ल्ज़ला - क़ुरान
- 1. जब धरती इस प्रकार हिला डाली जाएगी जैसा उसे हिलाया जाना है,
- 2. और धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी,
- 3. और मनुष्य कहेगा, "उसे क्या हो गया है?"
- 4. उस दिन वह अपना वृत्तांत सुनाएगी,
- 5. इस कारण कि तुम्हारे रब ने उसे यही संकेत किया होगा
- 6. उस दिन लोग अलग-अलग निकलेंगे, ताकि उन्हें कर्म दिखाए जाएँ
- 7. अतः जो कोई कणभर भी नेकी करेगा, वह उसे देख लेगा,
- 8. और जो कोई कणभर भी बुराई करेगा, वह भी उसे देख लेगा